Latest News
हर-हर महादेव से गूंज उठा भोरमदेव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर हजारों कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत हरेली तिहार के अवसर पर अंबुजा सीमेंट्स द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, 70,000 विविध प्रजातियों के पौधों का रोपण की शुरुआत छत्तीसगढ़ को स्किल हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – “समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़” सीएम साय वाको इंडिया राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2025 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में हुए शामिल  भवानीनगर में गैती मारकर युवक की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार जोरा ब्रिज पर बड़ा सड़क हादसा, बस ने ट्रक और कार को मारी टक्कर
Home » व्यवसाय » छत्तीसगढ़ में GST कलेक्शन में ऐतिहासिक बढ़त : 18% वृद्धि दर के साथ देश में अव्वल, सीएम साय ने ली समीक्षा बैठक, टैक्स चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश…

छत्तीसगढ़ में GST कलेक्शन में ऐतिहासिक बढ़त : 18% वृद्धि दर के साथ देश में अव्वल, सीएम साय ने ली समीक्षा बैठक, टैक्स चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश…

Share:

रायपुर(छग)। सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय स्थित महानदी भवन (नवा रायपुर, अटल नगर) में आयोजित वाणिज्यिक कर विभाग की समीक्षा बैठक ली
बैठक में जीएसटी संग्रहण में प्रगति,आगामी रणनीतियों और कर संग्रहण में वृद्धि के लिए प्रभावी उपायों पर चर्चा की गई। साथ ही, जीएसटी चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। ताकि राज्य के राजस्व में मजबूती और पारदर्शिता बनी रहे। हमारी सरकार का उद्देश्य साफ है अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना और प्रदेश को विकास की नई ऊंचाईयों तक ले जाना है।
राज्य के सभी 33 जिलों में जीएसटी कार्यालय स्थापित किए गए हैं, जिससे कर संग्रहण में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित हो रही है। इस पहल से छत्तीसगढ़ में जीएसटी से संबंधित मामलों में दक्षता और विश्वास में वृद्धि हुई है।

Leave a Comment

latest news

error: Content is protected !!