Latest News
हर-हर महादेव से गूंज उठा भोरमदेव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर हजारों कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत हरेली तिहार के अवसर पर अंबुजा सीमेंट्स द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, 70,000 विविध प्रजातियों के पौधों का रोपण की शुरुआत छत्तीसगढ़ को स्किल हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – “समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़” सीएम साय वाको इंडिया राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2025 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में हुए शामिल  भवानीनगर में गैती मारकर युवक की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार जोरा ब्रिज पर बड़ा सड़क हादसा, बस ने ट्रक और कार को मारी टक्कर
Home » क्राइम » भवानीनगर में गैती मारकर युवक की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार

भवानीनगर में गैती मारकर युवक की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार

Share:

रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीनगर बस्ती में शनिवार को रात एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या गैती (फरसा) मारकर की गई, जिसमें मृतक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना में मृतक की पहचान सुनील राव के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुनील राव बस्ती में दबंगई करता था और आए दिन मोहल्ले में लोगों को धमकाता रहता था। इसी विवाद के चलते दो सगे भाइयों—ओमप्रकाश यादव और राहुल यादव ने गुस्से में आकर सुनील राव पर गैती से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस घटना के पीछे की विस्तृत वजहों की जांच कर ली है।

Leave a Comment

latest news

error: Content is protected !!