Latest News
हर-हर महादेव से गूंज उठा भोरमदेव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर हजारों कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत हरेली तिहार के अवसर पर अंबुजा सीमेंट्स द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, 70,000 विविध प्रजातियों के पौधों का रोपण की शुरुआत छत्तीसगढ़ को स्किल हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – “समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़” सीएम साय वाको इंडिया राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2025 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में हुए शामिल  भवानीनगर में गैती मारकर युवक की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार जोरा ब्रिज पर बड़ा सड़क हादसा, बस ने ट्रक और कार को मारी टक्कर
Home » क्राइम » राजधानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़..दो महिला आरोपी सहित छह आरोपियों की गिरफ्तारी..

राजधानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़..दो महिला आरोपी सहित छह आरोपियों की गिरफ्तारी..

Share:

रायपुर:-छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दो होटल में अलग अलग पुलिस ने छापा मारकर वहां पे चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है इस मामले में दो महिलाओं समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।आपको बता दे कि पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत होटल गगन ग्रैण्ड एवं होटल आदित्य गेस्ट हाउस में संचालक एवं मैनेजर के द्वारा सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट और गंज थाना की संयुक्त टीम द्वारा प्वाइंटर को नगदी रकम देकर सौदा तय करने तथा सौदा तय हो जाने पर मौका देखकर पुलिस टीम को इशारा करने कहकर भेजा गया। प्वाइंटर होटल आदित्य गैस्ट हाउस के रिसेप्शन में गया और एक महिला मिली जिसने स्वयं को होटल का मैनेजर व अपना नाम रेवती साहू निवासी रायपुर की हूँ बतलाई। प्वाईंटर के द्वारा सौदा तय कर लिया गया साथ ही रेवती साहू द्वारा प्वाईंटर को यह बताया गया कि सामने होटल गगन ग्रैण्ड में भी रिसेप्शन में निशामणी बेहरा मिलेगी जो और महिलायें दिखा देगी , जिसके पश्चात् प्वाईंटर द्वारा मौका देखकर पुलिस की टीम को इशारा किया गया जिसपर पुलिस टीम द्वारा होटल आदित्य गेस्ट हाउस में दबिश दिए जहां होटल के कमरो में कुछ महिलायें मिली जिन्होने पूछताछ में महिला आरोपी मैनेजर रेवती साहू के कहने पर देह व्यापार करते है स्वीकार किये।

पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा महिला आरोपी रेवती साहू के बताये अनुसार होटल गगन ग्रैण्ड में भी रेड कार्यवाही के दौरान रिसेप्शन में दो पुरूष एवं एक महिला मिले,पुलिस पूछताछ में अपना नाम सुब्रत सेठी, निलांबर बाग एवं निशामणी बेहरा जो कि रायपुर में रहते है बताये। रेड कार्यवाही में होटल गगन ग्रैण्ड के कमरों में दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मिले जिन्होने पूछताछ में अपना नाम मनोज कुमार वैष्णव एवं तेजेश्वर कुमार डडसेना है कहे। टीम के सदस्यों द्वारा मैनेजर सुब्रत सेठी, निलांबर बाग एवं निशामणी बेहरा से देह व्यापार के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर  होटल आदित्य गेस्ट हाउस एवं गगन ग्रैण्ड के संचालक कुणाल बाग एवं पार्टनर सुमित के साथ मिलकर देह व्यापार करना स्वीकार की।

जिस पर पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा दो महिला आरोपी सहित कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार करके ।कब्जे से चार नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम जप्त करके आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 129/2025 धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 (सिट अधिनियम पुननिर्मित) का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियोें के विरूद्ध कार्यवाही की गई।और वही प्रकरण में आरोपी होटल आदित्य गैस्ट हाउस एवं गगन ग्रैण्ड के संचालक कुणाल बाग एवं पार्टनर सुमित फरार है ।

Leave a Comment

latest news

error: Content is protected !!