Latest News
हर-हर महादेव से गूंज उठा भोरमदेव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर हजारों कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत हरेली तिहार के अवसर पर अंबुजा सीमेंट्स द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, 70,000 विविध प्रजातियों के पौधों का रोपण की शुरुआत छत्तीसगढ़ को स्किल हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – “समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़” सीएम साय वाको इंडिया राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2025 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में हुए शामिल  भवानीनगर में गैती मारकर युवक की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार जोरा ब्रिज पर बड़ा सड़क हादसा, बस ने ट्रक और कार को मारी टक्कर
Home » क्राइम » पुलिस ने 4.18 लाख रुपये का 28 किलो गांजा पकड़ा.रंगे हाथ एक आरोपी गिरफ्तार.. लगातार गांजा बिकने की मिल रही थी शिकायत

पुलिस ने 4.18 लाख रुपये का 28 किलो गांजा पकड़ा.रंगे हाथ एक आरोपी गिरफ्तार.. लगातार गांजा बिकने की मिल रही थी शिकायत

Share:

रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चार लाख अठारह हजार रुपए से अधिक का का गांजा पकड़ा है। ग्राम छडिया में एक व्यक्ति गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश में था सूचना के आधार पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम छडिया का है आरोपी मोहन सिंह कोशले गांव का ही रहने वाला है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 27.894 किलोग्राम गांजा बरामद किया। जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग 4लाख 18हजार 410 रुपए आंकी गई है। दरअसल पुलिस को लगातार गांजा बिकने की शिकायत मिल रही थी..

पुलिस ने आरोपी मोहन सिंह कोशले उर्फ राकेश को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना खरोरा में नारकोटिक एक्ट की धारा 20बी के तहत मामला दर्ज किया है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी खरोरा दीपक पासवान, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट प्रभारी परेश कुमार पांडेय की टीम समेत एएसआई परशुराम साहू एवं सुरेंद्र सिंह कार्रवाई में शामिल थे ।

Leave a Comment

latest news

error: Content is protected !!