रायपुर(छग)। राजधानी में बी.के. ट्रांसपोर्ट से विदेशी मुद्रा (डॉलर) की चोरी करने वालों को AC&CU और देवेंद्र नगर पुलिस ने पकड़ लिया है। घटना का मास्टर माइंड कंपनी में कार्यरत आरोपी साहिल गोधवानी निकला है ,चोरों ने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया गया। कम समय में ज्यादा रुपयों कमाने की लालच ले डूबी ।
मिली जानकारी के अनुसार सतीश जादवानी ने थाना देवेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह विदेशी मुद्रा अदला-बदली का काम करता है तथा उसका जादवानी फाऐक्स प्रा.लि. कंपनी है जिसका वह हेड डायरेक्टर है। प्रार्थी का नागपुर (महाराष्ट्र) एवं जयपुर (राजस्थान) में अन्य शाखा स्थित है, कंपनी भारतीय रिजर्व बैंक से पंजीकृत है। तीन जून को उसके हेड आफिस रायपुर से कंपनी में कार्यरत कर्मचारी अमोद गुप्ता निवासी मोवा रायपुर के द्वारा 20 हजार डालर से भरा पार्सल का पैकेट जिसमें 100 डालर के 200 नोट थे, जिसे नागपुर ब्रांच को भेजने के लिए बी के ट्रेवर्ल्स पुराना बस स्टैण्ड पंडरी रायपुर आफिस में रात 8.30 बजे भेजा था, जो पैकेट में रखे 20 हजार डालर को बी के ट्रेवर्ल्स में छोडकर अपने घर चला गया जिसकी रसीद दूसरे दिन दिया।चार जून को नागपुर ब्रांच के कर्मचारी खिलेश साहू के द्वारा जानकारी दिया गया कि भेजे गये पार्सल की बदली हो गयी है उक्त पार्सल में डालर नही है तब प्रार्थी द्वारा बी के ट्रेवर्ल्स को फोन के माध्यम से सूचना दिया गया जहां पर उपस्थित अनवर एवं तौफिक द्वारा बताया गया कि पार्सल बदली हुआ है। प्रार्थी द्वारा पार्सल के माध्यम से 20 हजार डालर जो भारतीय रूपये में कीमत 17लाख 30 हजार रूपये होता है जिसे नागपुर ब्रांच भेजा जा रहा था जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पार्सल बदल कर चोरी कर लिया है। पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध धारा 303(2) बी.एन.एस. का दर्ज किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित उसके कर्मचारी एवं बी.के. ट्रेवल्स के कर्मचारियों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतातलाश किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाये गये। टीम के द्वारा कंपनी में कार्य करने वाले अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई।इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को प्रार्थी के कंपनी में कार्यरत साहिल गोधवानी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा साहिल से पूछताछ करने पर वह अपना बयान बदलता था,कड़ाई से पूछताछ करने पर वह अपने झूठ के सामने टिक न सका और अंततः अपने साथी नूरूल व आयरिश जुनैद के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया ।टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त आरोपी आयरिश जुनैद को भी पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी साहिल गोधवानी ने पुलिस को बताया कि उसका दोस्त नूरुल हुसैन एवं आयरिश जुनैद है। आरोपी साहिल प्रार्थी की कंपनी में टूर एवं पैकेज का काम करता है। जिससे उसे जानकारी रहती है कि कंपनी से कौन सा समान कोरियर के माध्यम से कहां जाता है। उसे इस बात की भी जानकारी थी कि 20,000 डॉलर बी. के. ट्रांसपोर्ट पंडरी बस स्टैंड से नागपुर जाने वाला है। जिस पर वह अपने उक्त साथियों के साथ उक्त रकम को चोरी करने की योजना बनाया,फिर आरोपी साहिल एवं नूरूल हुसैन ने आयरिश को बी के ट्रेवर्ल्स में जमा पार्सल डॉलर के लिफाफा को एक्सचेंज करवाने भेजा। आयरिश बी के ट्रेवर्ल्स में दूसरा लिफाफा देकर पहले से जमा डॉलर वाले लिफाफे की अदला-बदली कर चोरी कर वापस ले लाया।जिस पर आरोपी साहिल गोधवानी एवं आयरिश जुनैद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की रकम 20 हजार डालर (भारतीय रूपये 17लाख,30हजार ) तथा घटना से चार नग मोबाईल फोन तथा हेक्टर वाहन की जप्ती किया गया जिसकी कुल कीमत लगभग 38,लाख रूपये आंकी गई है ।आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। प्रकरण में संलिप्त आरोपी नुरूल हुसैन फरार बताया गया है जिसकी पता करके गिरफ्तार करने के प्रयास चल रहा है।
गिरफ्तार आरोपी
साहिल गोधवानी पिता हरिश गोधवानी उम्र 22 साल निवासी दलदल सिवनी मोवा पंडरी रायपुर।
आयरिश जुनैद पिता परवेश खुर्शीद उम्र 22 साल निवासी दलदल सिवनी मोवा पंडरी रायपुर।
कार्यवाही में निरीक्षक आशीष यादव थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि. अतुलेश राय, प्र.आर. प्रमोद वर्ठी, पुष्पराज परिहार, आर. विक्रम वर्मा, राजेन्द्र तिवारी, केशव सिन्हा, बोधेन्द्र मिश्रा, दिलीप जांगडे, मनोज सिंह, विकास क्षत्री, प्रशांत शुक्ला, अजय चौधरी, अमित वर्मा एवं टी.जी.आर. शंकर यादव तथा थाना देवेन्द्र नगर से उपनिरीक्षक श्रवण मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिंका है।







