Latest News
हर-हर महादेव से गूंज उठा भोरमदेव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर हजारों कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत हरेली तिहार के अवसर पर अंबुजा सीमेंट्स द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, 70,000 विविध प्रजातियों के पौधों का रोपण की शुरुआत छत्तीसगढ़ को स्किल हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – “समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़” सीएम साय वाको इंडिया राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2025 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में हुए शामिल  भवानीनगर में गैती मारकर युवक की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार जोरा ब्रिज पर बड़ा सड़क हादसा, बस ने ट्रक और कार को मारी टक्कर
Home » जीवनशैली » सामाजिक » राजधानी के रिंग रोड पर फटा मेन वाटर पाइप: सड़क पर बहा लाखों लीटर पानी..यातायात भी हुई बाधित..

राजधानी के रिंग रोड पर फटा मेन वाटर पाइप: सड़क पर बहा लाखों लीटर पानी..यातायात भी हुई बाधित..

Share:

रायपुर(छग)।राजधानी के रिंग रोड नंबर 1 पर सप्लाई वाटर का मेन पाइप फटने से हड़कंप मच गया। सड़क पर लाखों लीटर पानी बह गया।

राजधानी रायपुर के रिंग रोड नंबर 1 से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। यहां सप्लाई वाटर का मेन पाइप अचानक फट गया,जिससे लाखों लीटर पानी सड़कों पर बहता नजर आया है। पानी के तेज बहाव की वजह से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।
जानकारी के अनुसार,फटे पाइप से तेज रफ्तार में पानी निकलने के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन गई है। आधे घंटे से लगातार पानी बह रहा है,जिससे न केवल यातायात बाधित हुआ है, बल्कि शहर के कई इलाकों में पानी सप्लाई पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। जब तक लीकेज पर काबू नहीं पाया जाता, तब तक हाल और बिगड़ सकते हैं,निगम का पूरा अमला पानी बंद करने में जुटा हुआ है,निगम का कहना है कि हालात पर काबू पा लिया जाएगा।

Leave a Comment

latest news

error: Content is protected !!