छत्तीसगढ़ की रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है रोड पर ट्रेलर और माजदा में जोरदार टक्कर हो गई , जिससे वाहन में सवार 10 से अधिक ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है ।
यह घटना खरोरा से सारागांव के समीप रोड के बंगोली गांव की है, माजदा वाहन में 40 से ज्यादा लोग सवार थे,सभी ग्रामीण छट्टी कार्यक्रम से लौट रहे थे ,इसी बीच वाहन रोड पर ट्रेलर से टक्कर हो गई, जिससे दर्जनों से अधिक लोगों की मौत हो गई है,जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं, उनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारी भी तत्काल मौके पर पहुंच गए हैं की वजह का अब तक साफ पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वही इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना हो सकती है?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चटौद थाना विधानसभा के लोग स्वराज माजदा वाहन क्रमांक CG 04, MQ 1259 में आज चौथिया छट्टी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए थाना खरोरा के ग्राम बाना बनारसी गए हुए थे, जहां से कार्यक्रम पश्चात वापस आ रहे थे कि रायपुर-बलौदबाज़ार रोड के सारागांव के समीप एक ट्रेलर गाड़ी के साथ एक्सीडेंट हो जाने से माजदा वाहन में सवार 10 से अधिक लोगों की मृत्यु एवं कई लोग घायल हो गया है. घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खरोरा और मेडिकल कॉलेज रायपुर भेजा गया है….







