रायपुर (छग):-राजधानी रायपुर में इन दिनों गुंडे बदमाशों के हौंसले बुलंद है? …
बोरियाकला इलाके की रिद्धिसिद्धि लोटस पार्क फेस 2 में आधी रात को घर पर पथराव किया गया घर में रहे व्यक्ति ने दरवाजा खोलते ही खींचकर बाहर निकालकर बेदम पिटाई करने का मामला सामने आया है ।
सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत पंकज सिंह के साथ मारपीट करते वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड भी कर दिया गया यह मारपीट अमन डॉन गैंग के नाम से संचालित गैंग के गुर्गों ने की है और वजह सामने यह निकल कर आया कि नशे के लिए के 500 रुपये नहीं देने से आक्रोशित बदमाशों ने युवक की बेदम पिटाई के साथ प्राण घातक हमला की है जिससे युवक बेहोश हो गया था सभी आरोपी भी फरार हो गए,यह पूरी घटना मुजगहन थाना क्षेत्र अंतर्गत का है.lघ
चंद घंटो के भीतर पुलिस पकड़ में आये सभी आरोपी
जानलेवा हमला करने वाले दो नाबालिग सहित साथ आरोपी गिरफ्तार
मुजगहन थाना पुलिस ने प्रार्थी पंकज कुमार सिंह के शिकायत पर अपराध दर्ज करके वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चंद घंटे के भीतर वायरल विडियों में दिख रहे आरोपियों को चिन्हांकित कर उनके छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत दो बालक एवं आरोपी अमन बंजारे, राघव पटेल, साजन बंजारे, अनिल कुमार, प्रियांशु चंद्र को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया गया और शहर में पांच बदमाश आरोपियों का पुलिस ने जुलूस भी निकाला है ।
i







