Latest News
हर-हर महादेव से गूंज उठा भोरमदेव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर हजारों कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत हरेली तिहार के अवसर पर अंबुजा सीमेंट्स द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, 70,000 विविध प्रजातियों के पौधों का रोपण की शुरुआत छत्तीसगढ़ को स्किल हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – “समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़” सीएम साय वाको इंडिया राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2025 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में हुए शामिल  भवानीनगर में गैती मारकर युवक की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार जोरा ब्रिज पर बड़ा सड़क हादसा, बस ने ट्रक और कार को मारी टक्कर
Home » छत्तीसगढ़ » ट्रांसफर न्यूज़:छग प्रशासन में मंत्रालय में पदस्थ कई अधिकारीयों का तबादला,जारी सूची देखें …

ट्रांसफर न्यूज़:छग प्रशासन में मंत्रालय में पदस्थ कई अधिकारीयों का तबादला,जारी सूची देखें …

Share:

रायपुर:-छत्तीसगढ़ शासन ने आज बड़ी प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में दो अवरसचिव और तीन अनुभाग अधिकारियों को नए विभागों में पदस्थ  किया गया है।

आदेश के अनुसार इनका हुआ तबादला: दीपशिखा भगत जो अब तक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में अवर सचिव पद पर पदस्थ थीं, को स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थ किया गया है।शोभरण सिंह चौरागढ़े, जो सामान्य प्रशासन विभाग में अवर सचिव पद पर पदस्थ थे, को अब पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में भेजा गया है।

कुसुम कांत (अनुभाग अधिकारी) जो अब तक कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग में पदस्थ थीं, को स्कूल शिक्षा विभाग में स्थानांतरित किया गया है। आनंद शुक्ला (अनुभाग अधिकारी) को वित्त विभाग से स्थानांतरित कर सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-4) में पदस्थ किया गया है. केनस नायक (अनुभाग अधिकारी) को स्कूल शिक्षा विभाग से कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग में स्थांतरित किया गया है।

Leave a Comment

latest news

error: Content is protected !!