रायपुर ज़िले के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में एक इलेक्ट्रिकल दुकान में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से करीब 15,000 रुपये का चोरी गया सामान बरामद हुआ है, जिसमें टेबल फैन, वॉल फैन, एल्युमिनियम तार, कूलर मोटर और ग्राइंडर मशीन शामिल हैं।गिरफ्तार आरोपियों में विजय देवार, सूर्या देवार और करिया देवार शामिल हैं, जो सभी तिल्दा नेवरा के वार्ड क्रमांक 15 देवार पारा के निवासी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, सत्यनारायण साहू, जो हेमू कल्याणी चौक के पास अपनी इलेक्ट्रिकल दुकान संचालित करता है,उसने शिकायत दर्ज कराई थी कि 23 मई की रात को अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखे उपकरण चुरा लिए।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया और पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने सभी चोरी किए गए उपकरणों को जप्त कर लिया है और आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।








