Latest News
हर-हर महादेव से गूंज उठा भोरमदेव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर हजारों कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत हरेली तिहार के अवसर पर अंबुजा सीमेंट्स द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, 70,000 विविध प्रजातियों के पौधों का रोपण की शुरुआत छत्तीसगढ़ को स्किल हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – “समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़” सीएम साय वाको इंडिया राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2025 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में हुए शामिल  भवानीनगर में गैती मारकर युवक की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार जोरा ब्रिज पर बड़ा सड़क हादसा, बस ने ट्रक और कार को मारी टक्कर
Home » क्राइम » ब्रेकिंग:-अड्डेबाजी चेकिंग दौरान धारदार चाकू के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार..

ब्रेकिंग:-अड्डेबाजी चेकिंग दौरान धारदार चाकू के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार..

Share:

रायपुर(छग)।खमतराई थाना पुलिस टीम के द्वारा अड्डेबाजो की सघन चेकिंग के दौरान धारदार चाकू के साथ तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है ।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है ।आरोपी सुरेश साहू थाना पंडरी से अवैध शराब बिक्री, मारपीट व आर्म्स एक्ट के कुल 05 प्रकरणों में जेल जा चुका है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना खमतराई पुलिस टीम द्वारा अड्डेबाजो की चेकिंग कार्यवाही किया जा रहा था इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि खमतराई ओवर ब्रिज के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को डरा धमका रहा है कि तत्काल खमतराई पुलिस टीम द्वारा खमतराई ओवर ब्रिज के पास पहुंचकर आरोपी सुरेश साहू कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्‌तार कर आरोपी के विरुद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 598/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
इसी प्रकार दूसरे मामले में खमतराई बाजार के पास में एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को भयभीत कर रहा है कि सूचना पर तत्काल खमतराई पुलिस टीम द्वारा खमतराई बाजार के पास पहुंचकर आरोपी युवराज सिंह के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्‌तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 599/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
इसी प्रकार तीसरा मामला ओवर ब्रिज के नीचे में एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को भयभीत कर रहा है कि सूचना पर खमतराई पुलिस टीम द्वारा श्रीनगर ओवर ब्रिज के नीचे पहुंचकर आरोपी डगेश धीवर  के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्‌तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 600/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपीगण
सुरेश साहू पिता डुडकेश्वर साहू उम्र 23 साल सा० दलदल सिवनी पानी टंकी के पास थाना पंडरी रायपुर।
युवराज सिंह पिता उदय कुमार सिंह 19 साल सा० न्यू राजेन्द्र नगर वार्ड 01 उरला रायपुर।
डगेश धीवर पिता संजय धीवर 19 साल सा० पानी टंकी के पास गोगांव थाना गूढ़यारी रायपुर।

Leave a Comment

latest news

error: Content is protected !!