छत्तीसगढ़।राजधानी रायपुर से सटे,ग्राम दोन्दे खुर्द के ग्रामसभा में सर्वसम्मति से शराब दुकान नही खोलने का प्रस्ताव पारित,ग्रामीण आज करेंगे धरना प्रदर्शन,राजधानी रायपुर से सटे ग्राम दोन्दे खुर्द में राज्य शासन द्वारा कम्पोजिट देशी शराब दुकान संचालन का आदेश जारी किया गया है,जिसके विरोध में ग्रामीण लगातार संघर्ष करते आ रहा है। पिछले दिनों ग्रामीणों ने एक संघर्ष समिति बनाकर नारीशक्तियों के नेतृत्व में लगातार 2 दिवसीय विशाल मशाल रैली निकालकर गाँव मे शराब दुकान के विरोध में जनजागरूकता किया गया था,जिसे लेकर ग्राम दोन्दे खुर्द में शासन द्वारा द्वितीय अनिवार्य ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमे स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों के अनुरोध पर सरपंच,उपसरपंच , जनपद सदस्य पंचो एवं ग्रामीणों के उपस्थिति में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि हमारे गाँव मे शराब दुकान का संचालन नही किया जाए।
ग्राम के सरपंच अशोक साहू ने कहां की पूर्व में सरपंच रहते हुए मेरे द्वारा ही दिनाँक 03/03/2012 को मेरे द्वारा ही पूर्व में ग्राम में संचालित शराब दुकान को बंद कराया गया था हमारे गाँव मे शराब दुकान संचालन के आदेश को राज्य शासन को वापस लेना चाहिए तथा हम ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए हमारे गाँव मे शराब दुकान संचालन पर रोक लगाना चाहिए। ग्राम सभा के बैठक में ग्रामीणों ने गांव को नशामुक्त गाँव बनाने का भी निर्णय लिया।वही ग्रामीणों ने बताया कि आज धरना प्रर्दशन का भी आयोजन किया गया है जिसमे ग्रामीणों ने भाजपा कांग्रेस तथा अन्य सामाजिक तथा राजनीतिक संगठनों से समर्थन का आह्वान किया है।