रायपुर(छग़)।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फिर अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है.उन्होंने दुर्ग जिले के जामगांव में ग्राम महिला तेंदूपत्ता संग्राहक शकुंतला कुरैटी को स्नेहपूर्वक अपने हाथों से चरण पादुका पहनाकर चरण पादुका योजना’की फिर से शुरुआत की.इस दौारान सीएम साय ने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों का राज्य की अर्थव्यवस्था,वनोपज आधारित रोजगार और स्थानीय समृद्धि में अमूल्य योगदान है.उनकी मेहनत से ही छत्तीसगढ़ की वनोपज परंपरा जीवंत बनी हुई है और लाखों परिवारों को आजीविका का सहारा मिलता है।







