Latest News
हर-हर महादेव से गूंज उठा भोरमदेव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर हजारों कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत हरेली तिहार के अवसर पर अंबुजा सीमेंट्स द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, 70,000 विविध प्रजातियों के पौधों का रोपण की शुरुआत छत्तीसगढ़ को स्किल हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – “समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़” सीएम साय वाको इंडिया राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2025 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में हुए शामिल  भवानीनगर में गैती मारकर युवक की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार जोरा ब्रिज पर बड़ा सड़क हादसा, बस ने ट्रक और कार को मारी टक्कर
Home » सामाजिक कारण » राशनकार्डधारियों के लिए खुशखबरी,तीन माह के चावल वितरण की समय-सीमा में बढ़ोतरी,अब 31 जुलाई तक मिलेगा राशन..

राशनकार्डधारियों के लिए खुशखबरी,तीन माह के चावल वितरण की समय-सीमा में बढ़ोतरी,अब 31 जुलाई तक मिलेगा राशन..

Share:

रायपुर।छत्तीसगढ़ गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिली है .राशन वितरण की समय सीमा बढ़ा दी गई आपको बता दे कि लोगों की सहूलियत के लिए फैसला लिया गया है।राशन दुकानों में अब 31 जुलाई तक मिलेगा 3 माह राशन। छत्तीसगढ़ में 81लाख से ज्यादा राशनकार्ड धारी है।राज्य शासन की मांग पर केंद्र सरकार ने समय सीमा बढ़ा दी गई है।
बीपीएल और एपीएल परिवारों को तीन माह का राशन एक साथ बांटने की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। अब 31 जुलाई तक राशन जून,जुलाई और अगस्त का राशन ले सकेंगे। पहले 30 जून तक का समय तय किया गया था,लेकिन तय समय के बाद भी पूरे लोगों को राशन नहीं बंट पाया है। इस वजह से जो लोग राशन नहीं ले पाए हैं, उन्हें डर था कि उनका राशन लैप्स हो जाएगा। यही वजह है कि जून के आखिरी हफ्ते में राशन दुकानों में लंबी-लंबी कतारें लग रही थी।अभी भी राशन लेने के लिए लोग घंटों लाइन में खड़े हो रहे हैं। लोगों की परेशानी को खत्म करने के लिए चावल देने का समय बढ़ा दिया गया है। जिले के खाद्य विभाग के अफसरों का कहना है कि रायपुर जिले में 82 प्रतिशत लोगों को राशन बांटा जा चुका है।जिसे देखते हुए चावल वितरण को लेकर सभी कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Leave a Comment

latest news

error: Content is protected !!