रायपुर(छग)।पुलिस प्रशासन पर उठ रहें हैं सवाल,आखिर किसके इशारे पर तोमर बंधुओं को बचाने का प्रयास कर रही है रायपुर पुलिस हिस्ट्रीशीटर बदमाश रोहित तोमर और उसके गुर्गों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई है. जहां एक कारोबारी गजानंद सिंह ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश रोहित तोमर और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
रोहित तोमर और उसके साथियों पर FIR दर्ज
दरअसल कारोबारी गजानंद सिंह ने आरोप लगाया है कि रोहित तोमर और उसके साथी दिव्यांश तोमर, दो कलेक्शन एजेंट आकाश मिश्रा और योगेश सिन्हा ने कारोबारी से 15 लाख रुपए के बदले 50 लाख 51 हजार रुपये से ज्यादा की वसूली की है. इसके अलावा आरोपी ने उनके जमीन के दस्तावेज और गहने भी ले गए. वहीं इसे लेकर कारोबारी ने मामला दर्ज कराया है।
दो थानों में 6 FIR हो चुकी है,फिर भी पुलिस के हाथ खाली
दो थानों में 6 FIR हो चुकी है दर्ज पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अब तक रोहित तोमर और उसके साथियों पर दो थानों में कुल 6 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं,पुलिस के कार्यवाही को लेकर सवालिया निशान खड़े हो रहें हैं,लोगों का कहना है कि एक गरीब आदमी पर एक fir हो जाती है तो पुलिस रात दिन एक कर देती है,आखिर किसके इशारे पर 6,fir होने के बाद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।