Latest News
हर-हर महादेव से गूंज उठा भोरमदेव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर हजारों कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत हरेली तिहार के अवसर पर अंबुजा सीमेंट्स द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, 70,000 विविध प्रजातियों के पौधों का रोपण की शुरुआत छत्तीसगढ़ को स्किल हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – “समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़” सीएम साय वाको इंडिया राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2025 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में हुए शामिल  भवानीनगर में गैती मारकर युवक की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार जोरा ब्रिज पर बड़ा सड़क हादसा, बस ने ट्रक और कार को मारी टक्कर
Home » शिक्षात्मक » सामाजिक » संस्कारों से सजी गुरु पूर्णिमा की अनूठी छवि

संस्कारों से सजी गुरु पूर्णिमा की अनूठी छवि

Share:

रायपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर चिचोली गाँव (तिल्दा ब्लॉक) की पूर्व माध्यमिक शाला में अदाणी फाउंडेशन रायखेड़ा द्वारा एक भावपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 150 से अधिक विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना से हुई, जिसके बाद छात्रों ने अपने गुरुजनों व माता-पिता के चरण धोकर, पुष्प व श्रीफल अर्पित कर सम्मान प्रकट किया। गीत, कविता और भाषणों के माध्यम से गुरु की महिमा को सराहा गया। इस आयोजन ने न सिर्फ बच्चों को उनकी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ा, बल्कि उनमें नैतिक मूल्यों और आत्मबल का संचार भी किया।
अदाणी फाउंडेशन की यह पहल समाज में शिक्षा और संस्कृति को साथ लेकर चलने की प्रेरणा देती है। यह एक ऐसी मिसाल, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए संस्कारों की अमिट छाप छोड़ती है।

Leave a Comment

latest news

error: Content is protected !!