रायपुर।छत्तीसगढ़ का कांकेर जिला इन दोनों तेंदुआ बाहुल्य इलाका कहां जाने लगा है। गांव से लेकर शहर तक पहाड़ी व रहवासी जगहो में आज दिन तेंदुए देखे जा रहे हैं। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गाय का शिकार करता लाइव वीडियो देखने के बाद लोगों में दहशत फैली ही थी कि बीती रात फिर कोडेजूँगा में तेंदुआ देखने को मिला। राहगीरो ने एक बार फिर तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। वीडियो में देखा गया कि तेंदुआ अब लोगों को देखने के बाद भी वापस नहीं भाग रहा है बल्कि लोगों को देखकर गुर्राने लगा है, ऐसा वीडियो देखकर लोग अपने घरों में दुबक गए हैं।








