रायपुर(छग)।राजधानी रायपुर के डुमरतराई स्थित औषधि वाटिका के दुकान में लाखों रुपयों की चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देने वाला ’पूर्व कर्मचारी’ आरोपी विजय कश्यप उर्फ गुड्डा को पुलिस ने गिरफ्तार करके न्याययिक रिमांड पर भेज दिया है।आपको बता दे कि रायपुर पुलिस द्वारा जिला जांजगीर एवं जिला सक्ती पुलिस से समन्वय स्थापित कर आरोपी को पकड़ा गया है।यह पूरा मामला माना थाना क्षेत्रांतर्गत डुमरतराई स्थित औषधी वाटिका में एक दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
संजय आहूजा ने थाना माना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह माना क्षेत्रांतर्गत डुमरतराई स्थित औषधी वाटिका में अपनी संजय एजेंसी नामक शॉप का संचालन करता है। दिनांक 27.05.25 के रात्रि 08.30 बजे दुकान का ताला बंद कर अपने घर श्याम नगर तेलीबांधा चला गया। रात्रि 10.30 बजे मेन गेट का लॉक करने गया तो देखा कि घर के बोर्ड में रखी कार की चाबी नही थी कार में देखा तो पाया कि कार में दुकान की चाबी भी नही थी। जिसके बाद प्रार्थी मार्केट से 12 नग नया ताला खरीद कर रात्रि में डुमरतराई औषधी वाटिका पहुंचकर दुकान में लगे पुराने ताले को खोलकर नया ताला लगाकर वापस अपने घर श्याम नगर वापस आ गया।दिनांक 28.05.25 को लगभग 12.00 बजे दुकान का ताला खोलकर दुकान के अंदर प्रवेश किया तो देखा कि उसके केबिन में लगा दराज खुला व टुटा हुआ था दराज में रखे नगदी रकम नही था एवं उसके पिता के केबिन का दराज भी खुला व टुटा हुआ था जिसमें रखे नगदी रकम भी नहीं थे। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के दुकान का ताला खोलकर दुकान अंदर प्रवेश कर दुकान के दराज में रखे नगदी रकम को चोरी कर फरार हो गया । जिस पर अज्ञात अरोपी के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 157/25 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
लाखों रूपये चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना माना पुलिस की संयुक्त पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ-सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों के अवलोकन के दौरान टीम के सदस्यों को घटना स्थल के आस-पास 01 व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में देखा गया जिसके संबंध मे पता लगाई गई पुलिस को जानकारी लगा कि वह विजय कश्यप है जो प्रार्थी के यहां चालक का कार्य करता था तथा पांच माह पूर्व काम छोड़कर जा चुका था।
टीम के सदस्यों द्वारा उसके ऊपर शक गहरा गया एवं उसके संबंध में जानकारी एकत्रित की गई जिसमें टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुआ कि कुछ दिनों पूर्व से आरोपी विजय कश्यप अपने गांव मलदा कला सक्ती में रह रहा है एवं कहीं जाने में फिराक में है। जिस पर आरोपी के ग्राम मलदाकला भाग जाने के स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए एवं ग्राम मलदा कला, जिला जांजगीर एवं सक्ती के सरहद होने के कारण रायपुर पुलिस द्वारा जिला जांजगीर पुलिस एवं जिला सक्ती पुलिस से समन्वय स्थापित किया गया और कार्यवाही करते हुए उसे पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी विजय कश्यप द्वारा पुलिस को बताया कि उसे पैसो की आवश्यकता थी एवं पूर्व में प्रार्थी के यहां चालक का कार्य करने के कारण उसे प्रार्थी के पैसे रखने के जगह के संबंध में जानकारी थी, जिसके कारण वह मौका पाकर लाखों रूपये चोरी की घटना को अंजाम देकर दोपहिया वाहन से अपने ग्राम मलदा कला फरार हो गया था।पुलिस ने आरोपी विजय कश्यप उर्फ गुड्डा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की सम्पूर्ण नगदी रकम 27 लाख रूपये तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 27 लाख 50 हजार रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी –
विजय कश्यप उर्फ गुड्डा पिता गोसई कश्यप उम्र 26 साल निवासी ग्राम मलदा कला थाना हसौद जिला सक्ति।
कार्यवाही में निरीक्षक भावेश गौतम थाना प्रभारी माना, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से निरीक्षक परेश पाण्डेय, उनि राजेन्द्र सिंह कंवर, प्र.आर. वीरेन्द्र भार्गव, जसवंत सोनी, म.प्र.आर. बसंती मौर्य, आर. मुनीर रजा, तुकेश निषाद, लक्ष्मी नारायण साहू, थाना माना से प्र.आर. आशीष सकरिया, आर. रामकृष्ण सिन्हा, सैनिक रवि बंजारे तथा थाना प्रभारी के.पी. सिन्हा थाना बिर्रा एवं स्टॉफ जिला जांजगीर चांपा एवं थाना प्रभारी अनवर अली थाना हसौद तथा स्टॉफ जिला सक्ती की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।








