Latest News
हर-हर महादेव से गूंज उठा भोरमदेव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर हजारों कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत हरेली तिहार के अवसर पर अंबुजा सीमेंट्स द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, 70,000 विविध प्रजातियों के पौधों का रोपण की शुरुआत छत्तीसगढ़ को स्किल हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – “समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़” सीएम साय वाको इंडिया राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2025 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में हुए शामिल  भवानीनगर में गैती मारकर युवक की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार जोरा ब्रिज पर बड़ा सड़क हादसा, बस ने ट्रक और कार को मारी टक्कर
Home » छत्तीसगढ़ » आकाशीय बिजली की चपेट से एक युवक की मृत्यु एवं 8 हुए घायल,ईलाज हेतु जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, कलेक्टर ने घायलों का बेहतर ईलाज के दिये निर्देश..

आकाशीय बिजली की चपेट से एक युवक की मृत्यु एवं 8 हुए घायल,ईलाज हेतु जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, कलेक्टर ने घायलों का बेहतर ईलाज के दिये निर्देश..

Share:

बलौदाबाजार।आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गुरुवार क़ो एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई वहीं 8 बच्चे घायल हो गये। घायलों क़ो ईलाज हेतु जिला अस्पताल बलौदाबाजार में भर्ती कराया गया है।कलेक्टर दीपक सोनी ने मृतक के परिजन क़ो नियमानुसार सहायता राशि शीघ्र प्रदान करने तथा घायलों का बेहतर ईलाज हेतु अधिकारियों क़ो निर्देश दिये हैं।

तहसीलदार राजू पटेल से मिली जानकारी अनुसार गुरुवार
को अपरान्ह लगभग 3 से 3•30 बजे के बीच बारिश होने के दौरान बलौदाबाजार तहसील के ग्राम पहंदा में पुराना आंगनबाड़ी भवन के पास बारिश से बचने के लिए प्रतीक कोसले एवं कई बच्चे और युवक रुके हुए थे। बिजली गिरने की वजह से प्रतीक कोसले उम्र 26 साल निवासी ग्राम पहंदा की मृत्यु हो गई और 8 लोग घायल हो गए।जिनका उपचार जिला अस्पताल में हो रहा है ।

घायलों मे धनी कुमार पिता माधव उम्र 21वर्ष

विकास बंजारे पिता मोहन लाल बंजारे उम्र 15 वर्ष,

सौरभ बंजारे पिता मोहन लाल बंजारे उम्र 10 वर्ष,

छविंद्र कुमार बंजारे पिता सुहनलाल बंजारे उम्र 15 वर्ष,

विजय कुमार निषाद पिता संतोष निषाद उम्र 17 वर्ष,

रुद्र कुमार मांडले पिता पुरूषोत्तम मांडले उम्र 12 वर्ष,

मयंक मांडले पिता पुषोत्तम मांडले उम्र 06 वर्ष,

एवं नवीन कोसले पिता सीताराम कोसले उम्र 25 वर्ष,

सभी पहंदा के निवासी हैं।

Leave a Comment

latest news

error: Content is protected !!