रायपुर(छग)।राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने इटालिया हाउस भाटागांव में किराए के मकान पर देह व्यापार को संचालित करने वाली आरोपिया (दलाल) को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।सारंगढ़, जांजगीर-चांपा सरगुजा के गरीब लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है।
आपको बता दे कि रायपुर पुलिस द्वारा लग्जरी वैलनेस सैलून एण्ड स्पा सेंटरो की चेकिंग व देह व्यापार जैसे अनैतिक कार्यों की रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है ।
शनिवार के दिन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि इटालिया हाउस भाठागांव के किराए के मकान में कुछ लोग सेक्स रैकेट चला रहे हैं की सूचना पर तुरन्त वरिष्ठ कार्यालय को सूचना देकर नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती के नेतृत्व में टीम बनाकर रेड कार्रवाई हेतु पांईटर को जवाबदारी देते हुए समझाइश देकर उनके सहमति बाद पांईटर को 1500 देकर इटालिया हाउस,भाटा गौण में जाकर व्यापार में सम्मिलित दलाल एवं महिलाओं की आपत्तिजनक क्रियाकलाप की जानकारी व मोबाइल में मिस कॉल करके इशारे करने कहा गया। पांईटर के इशारे पर पांईटर के घुसे हुए घर को घेराबंदी करते हुए दरवाजा खोलकर अंदर गए जहां पर पांईटर के अलावा अन्य चार लड़कियां मिली जिससे उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम रुषा खरे,धनेश्वरी मरकाम,बिंदिया सिधार,सीताबाई बरेठ बताये। महिला स्टाफ की उपस्थिति में श्रीमती रूषा खरे की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पांईटर दीपक मिश्रा द्वारा देह व्यापार करने के लिए दिए 500-500 का तीन नोट कुल नगद1500 रुपये रुषा के बैग एवं घर के कमरों से दो नग उस्ताद कंपनी का साबूत कंडोम 05 नग कंडोम का फटा रेपर एवं 07 नग उपयोग हुआ कंडोम बरामद कर गवाह के सामने जब्त किया गया।अन्य तीन लड़कियों का कथन लेने पर बताएं कि रुषा खरें काम दिलाने वह अधिक पैसा मिलने के नाम पर रायपुर लाकर जबरदस्ती देह व्यापार कराने लगी।आरोपीगण डेविड व रुषा खरे के विरुद्ध अपराध धारा 4.5.7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 दर्ज कर आरोपिया रूषा खरें को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवांगन, निरीक्षक योगेश कश्यप, उपनिरीक्षक शिशुपाल चंद्रवंशी, महिला प्रधान आरक्षक 1220 योगिता मिश्रा, महिला आरक्षक 768 कावेरी चक्रवर्ती,की थी आर 1506 नरेश क्षत्रिय,आरक्षक 1933 भुनेश्वर ठाकुर ,आरक्षक 619 अनिल चंद्राकर, आरक्षक 158 सुनील शुक्ला,आरक्षक 1672 जितेंद्र साहू व आरक्षक 2089 कमलेश मांडवी की महत्वपूर्ण भूमिका है ।








