Latest News
हर-हर महादेव से गूंज उठा भोरमदेव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर हजारों कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत हरेली तिहार के अवसर पर अंबुजा सीमेंट्स द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, 70,000 विविध प्रजातियों के पौधों का रोपण की शुरुआत छत्तीसगढ़ को स्किल हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – “समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़” सीएम साय वाको इंडिया राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2025 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में हुए शामिल  भवानीनगर में गैती मारकर युवक की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार जोरा ब्रिज पर बड़ा सड़क हादसा, बस ने ट्रक और कार को मारी टक्कर
Home » क्राइम » लाखों रूपये कीमत की एल्यूमिनियम सेक्शन लेकर फरार अंतर्राज्यीय आरोपी सचिन शर्मा गिरफ्तार

लाखों रूपये कीमत की एल्यूमिनियम सेक्शन लेकर फरार अंतर्राज्यीय आरोपी सचिन शर्मा गिरफ्तार

Share:

रायपुर। जिले के खमतराई थाने में प्राथी राहुल केडिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मेटल पार्क रावांभाठा फेनम एक्टूेनशिजन प्रा0लि0 फैक्ट्री का मालिक है। दिनांक 20.05.2025 को प्रार्थी की कंपनी से एल्यूमिनियम सेक्शन वजन 7464 किलोग्राम कीमती 23,51,639/- रूपये आईसर वाहन क्रमांक यू पी 81 ई टी 5975 में लोड कर वाहन चालक हिमांशु आधुनिक एंटरप्राइज़ गोरखपुर के लिए निकला जो दिनांक 23.05.2025 तक बताये स्थान में नहीं पहुंचा। प्रार्थी द्वारा चालक के मोबाईल नंबर में संपर्क करने पर मोबाईल नंबर बंद है। इस प्रकार वाहन चालक द्वारा उक्त एल्यूमिनियम सेक्शन को बताये स्थान पर न पहुंचाकर ठगी किया गया,प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध धारा 318(4), 336(3), 338 बी.एन.एस.अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। आरोपी वाहन चालक द्वारा प्रार्थी को जो मोबाईल नंबर दिये गये थे उन नंबरों तथा वाहन के संबंध में जानकारी एकत्र कर विश्लेषण करते हुये आरोपी की पहचान करने में सफलता मिलीहै एवं आरोपी को मध्य-प्रदेश के जबलपुर में लोकेट किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों को जबलपुर रवाना किया गया टीम के सदस्यों द्वारा जबलपुर पहुंचकर आरोपी की पतासाजी करते हुये प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी सचिन शर्मा ने बताया कि वह प्रार्थी को अपना नाम हिमांशु होना बताने के साथ ही अपने आईसर वाहन क्रमांक एच.आर. 67 सी 5262 का नम्बर प्लेट को बदलकर वाहन में फर्जी नंबर प्लेट यूपी 81 ईटी 5975 लगाकर किसी हिमांशु नाम के व्यक्ति का फर्जी कागजात, लायसेंस एवं आधार कार्ड देकर दिनांक 20.05.2025 को 7464 किलो कीमती 23,51,639 रूपये का एल्यूमिनिय सेक्शन गोरखपुर आधुनिक इंटरप्राईजेंस पहुंचाने के नाम से 25,000 रूपये भाडा लेकर माल को लोड कर फर्जी मोबाईल नम्बर देकर फोटो खिंचाकर ले गया। मोबाईल सिम एवं वाहन का नम्बर प्लेट को चित्रकुट की ओर जाकर फेंक दिया तथा एल्यूमिनिय सेक्शन को ब्रिकी करने के लिए जबलपुर लाकर ग्राहक तलाश कर रहा था।
आरोपी सचिन शर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ठगी की एल्यूमिनियम सेक्शन वजन 7464 किलोग्राम कीमती 23,51,639 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त वाहन को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
सचिन शर्मा पिता सुभाष शर्मा उम्र 32 साल निवासी भगवती कॉलोनी दलियानपुर ओपीएस स्कुल के पास थाना सेक्टर 32-33 जिला करनाल हरियाणा। हाल पता – जबलपुर मध्यप्रदेश।
कार्यवाही में निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी खमतराई, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक सतीश पुरिया, प्र.आर. कुलदीप द्विवेदी, म. प्र. आर. बसंती मौर्य, आर. संदीप सिंह, किसलय मिश्रा, अविनाश देवांगन, हिमांशु राठौर, वीरेन्द्र बहादुर तथा थाना खमतराई से उपनिरीक्षक प्रहलाद राठौर की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Leave a Comment

latest news

error: Content is protected !!