Latest News
हर-हर महादेव से गूंज उठा भोरमदेव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर हजारों कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत हरेली तिहार के अवसर पर अंबुजा सीमेंट्स द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, 70,000 विविध प्रजातियों के पौधों का रोपण की शुरुआत छत्तीसगढ़ को स्किल हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – “समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़” सीएम साय वाको इंडिया राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2025 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में हुए शामिल  भवानीनगर में गैती मारकर युवक की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार जोरा ब्रिज पर बड़ा सड़क हादसा, बस ने ट्रक और कार को मारी टक्कर
Home » छत्तीसगढ़ » जिले में एक अदभुत दृश्य देखने को मिला,हाथी ने अपने बच्चे का पूंछ और कान पकड़कर सिखाया सबक, दृश्य ड्रोन कैमरे में हुआ कैद

जिले में एक अदभुत दृश्य देखने को मिला,हाथी ने अपने बच्चे का पूंछ और कान पकड़कर सिखाया सबक, दृश्य ड्रोन कैमरे में हुआ कैद

Share:

रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से हाथियों की अनोखी समझदारी और सामाजिक व्यवहार का एक दुर्लभ नज़ारा सामने आया है। ड्रोन कैमरे में कैद इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक बड़े हाथी ने छोटे शरारती हाथी को अनुशासन सिखाते हुए उसकी पूंछ और कान पकड़कर सुधारा। जंगल के भीतर इस तरह का दृश्य न केवल रोमांचक है, बल्कि यह हाथियों की गहरी बुद्धिमत्ता और पारिवारिक संरचना की झलक भी देता है।
यह नज़ारा रायगढ़ जिले के छाल रेंज में आने वाले पुसल्दा गांव के जंगल का है, जहां हाथी मित्र दल की टीम ने इस खास पल को अपने ड्रोन कैमरे में कैद किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा नर हाथी जंगल में शरारत कर रहा था, तभी एक बड़ा नर हाथी आगे बढ़कर उसकी पूंछ और कान पकड़ता है, मानो उसे अनुशासन का पाठ पढ़ा रहा हो।
हाथी अत्यधिक बुद्धिमान और सामाजिक जानवर माना जाता है। इसके कुछ प्रमाण रायगढ़ में देखा भी जा चुका है। जिसमें प्रमुख रूप से हाथी शावकों के आराम करते समय बड़े हाथी चारों दिशाओं में तैनात दिखे, एक साथ तीन हाथियों की मौत के बाद हाथियों का दल उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचा था। इसके अलावा कुएं में गिरे हाथी शावक को बचाने के बाद, उसका जेसीबी चालक को अपने अंदाज़ में धन्यवाद कहने के नज़ारे को भी लोगों ने देखा है।
गांव के ग्रामीणों की मानें तो बारिश के दिनों में हाथी अक्सर भोजन की तलाश में गांव की ओर रुख करते हैं। इस दौरान लोगों के घरों को तोड़कर नुकसान भी पहुंचाते हैं।

Leave a Comment

latest news

error: Content is protected !!