Latest News
हर-हर महादेव से गूंज उठा भोरमदेव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर हजारों कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत हरेली तिहार के अवसर पर अंबुजा सीमेंट्स द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, 70,000 विविध प्रजातियों के पौधों का रोपण की शुरुआत छत्तीसगढ़ को स्किल हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – “समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़” सीएम साय वाको इंडिया राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2025 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में हुए शामिल  भवानीनगर में गैती मारकर युवक की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार जोरा ब्रिज पर बड़ा सड़क हादसा, बस ने ट्रक और कार को मारी टक्कर
Home » छत्तीसगढ़ » नक्सलियों को सीधा संदेश,बारिश में भी होगा नक्सलियों का खात्माः बस्तर आईजी

नक्सलियों को सीधा संदेश,बारिश में भी होगा नक्सलियों का खात्माः बस्तर आईजी

Share:

छत्तीसगढ़।नक्सल अभियान को लेकर बस्तर आईजी सुंदरराजन पी.ने बताया कि,बारिश के समय में सुरक्षाबल कैम्पों में वापस आ जाते थे और ऑपरेशन रुक जाता था।
लेकिन इस बार बरसात के मौसम में भी ऑपरेशन जारी रहेगा।
बस्तर,जगदलपुर,देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने की डेडलाइन रखी है। जिसको लेकर सुरक्षाबलों का एक्शन जारी है। बीते एक वर्ष में अब तक बसवराज समेत कई बड़े नक्सलियों को मार गिराया गया है। बस्तर आईजी सुंदरराजन पी.ने बताया कि बारिश के समय में सुरक्षाबल कैम्पों में वापस आ जाते थे और नक्सल ऑपरेशन रुक जाता था। लेकिन इस बार बरसात के मौसम में भी नक्सल ऑपरेशन जारी रहेगा।

टारगेट पर कई बड़े नक्सली,नहीं रुकेगा अभियान

उन्होंने कहा कि, मानसून के दौरान हमारा एंटी नक्सल अभियान जारी रहेगा। बारिश के मौसम में भी हमारे सुरक्षाबल माओवादियों की बटालियन को टारगेट करेंगे। हमारे ऑपरेशन से माओवादियों की बटालियन का संख्या बल कम हुआ है। पूरे देश मे माओवादियों की एक ही बटालियन है। इस बटालियन के मुखिया हिड़मा के बाद कमान सम्हाले बरसा देवा भी पुलिस रडार में है। मानसून के दौरान विशेष अभियान में माओवादियों की यह बटालियन खत्म होगी और माओवादी लड़ाके अब मानसून में चैन से नहीं रह पाएंगे।

Leave a Comment

latest news

error: Content is protected !!