बलौदाबाजार।आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गुरुवार क़ो एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई वहीं 8 बच्चे घायल हो गये। घायलों क़ो ईलाज हेतु जिला अस्पताल बलौदाबाजार में भर्ती कराया गया है।कलेक्टर दीपक सोनी ने मृतक के परिजन क़ो नियमानुसार सहायता राशि शीघ्र प्रदान करने तथा घायलों का बेहतर ईलाज हेतु अधिकारियों क़ो निर्देश दिये हैं।

तहसीलदार राजू पटेल से मिली जानकारी अनुसार गुरुवार
को अपरान्ह लगभग 3 से 3•30 बजे के बीच बारिश होने के दौरान बलौदाबाजार तहसील के ग्राम पहंदा में पुराना आंगनबाड़ी भवन के पास बारिश से बचने के लिए प्रतीक कोसले एवं कई बच्चे और युवक रुके हुए थे। बिजली गिरने की वजह से प्रतीक कोसले उम्र 26 साल निवासी ग्राम पहंदा की मृत्यु हो गई और 8 लोग घायल हो गए।जिनका उपचार जिला अस्पताल में हो रहा है ।
घायलों मे धनी कुमार पिता माधव उम्र 21वर्ष
विकास बंजारे पिता मोहन लाल बंजारे उम्र 15 वर्ष,
सौरभ बंजारे पिता मोहन लाल बंजारे उम्र 10 वर्ष,
छविंद्र कुमार बंजारे पिता सुहनलाल बंजारे उम्र 15 वर्ष,
विजय कुमार निषाद पिता संतोष निषाद उम्र 17 वर्ष,
रुद्र कुमार मांडले पिता पुरूषोत्तम मांडले उम्र 12 वर्ष,
मयंक मांडले पिता पुषोत्तम मांडले उम्र 06 वर्ष,
एवं नवीन कोसले पिता सीताराम कोसले उम्र 25 वर्ष,
सभी पहंदा के निवासी हैं।








