रायपुर(छग)।राजधानी के आमानाका थाना क्षेत्रांतर्गत नया बाइपास रोड पंजाबी ढाबा के सामने हीरोइन (चिट्टा) के साथ 2 व्यक्ति रंगे हाथ पकड़े गए ।आरोपीयो के कब्जे से कुल 14 ग्राम 09 मिली ग्राम मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) जप्त किया गया है।
मिली जानकारी अनुसार दिनांक 30.05.25 को थाना आमानाका पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बाइपास रोड पंजाबी ढाबा के सामने 02 व्यक्ति आल्टो कार में अवैध रूप से मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) रखकर बेचने के लिए ग्राहक खोज रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते एवं नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक अमन कुमार झा द्वारा थाना प्रभारी आमानाका को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को मादक पदार्थ हीरोइन के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी आमानाका व उनकी टीम द्वारा आमानाका क्षेत्रांतर्गत नया बाइपास रोड पंजाबी ढाबा के सामने दो व्यक्तियो को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।तलाशी लेने पर पेंट की जेब में प्लास्टिक की पन्नी में बंधी हुई पुड़िया को लपेटकर छुपा कर रखा था एवं कार तलासी लेने पर कार क्रमांक सीजी 04 एमवाई 8147 के ड्राइवर सीट के ऊपर सन वाइजर मे छुपाकर रखे प्लास्टिक की पन्नी में बंधी हुई पुड़िया को रखा था।टीम के सदस्यों ने आरोपी सिलवेस्टर रोजेश एवं विजय सिन्हा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 14ग्राम 09 मिली ग्राम मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा),कीमत 1 लाख 49 हजार रूपये जप्त कर आरोपीयो के विरूद्ध अपराध धारा 21 बी नारकोटिक एक्ट का अपराध दर्ज कर न्याययिक रिमांड पर भेजा गया ।
गिरफ्तार आरोपी –
1.सिलवेस्टर रोजेश पिता स्व. क्रिस्टोफर रोजेश उम्र 34 वर्ष निवासी 24,25अटल आवास डूमरतालाब,आमानाका, रायपुर छ.ग.
2.विजय सिन्हा पिता सतीश सिन्हा उम्र 39 वर्ष निवासी MIG 27 वीर सावरकर नगर हीरापुर आमानाका, रायपुर छ. ग.
कार्यवाही में निरीक्षक सुनील दास, सउनि. रमेशचंद यादव, सउनि. प्राणेस्वर वर्मा, आर. गुलशन चौबे, आर. इंद्रजीत नेताम, आर.अशीष शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।








