छत्तीसगढ़। रायगढ़ जिले के नंसिया गांव में 12 फीट लंबा 25 किलो का अजगर मिला।अजगर के साथ 21 अंडे भी थे। एक घर में इंडियन रॉक पाइथन प्रजाति का अजगर छिपकर बैठा हुआ था।
जानकारी मिलने के बाद सर्पमित्र दल की टीम ने सफलतापूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया। उसे सुरक्षित घर से निकालकर नदी में छोड़ा।वहीं उसके अंडों को सर्पमित्र दल ने अपने संरक्षण में रखा है। बच्चों के जन्म के बाद उन्हें भी सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा जाएगा।